फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accident in dudu, three dead

Udhampur News: खाई में गिरा ईंटों से भरा डंपर, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
accident in dudu, three dead
उधमपुर/रामनगर। जिला उधमपुर की लाटी तहसील के सब डिवीजन डुडू के मियानी इलाके की तरफ जा रहा ईंटों से भरा डंपर (जेके14 एच 9177) वीरवार सुबह फलंगू नाले के पास करीब 40 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा चालक के नियंत्रण खोने से हुआ। तड़के पांच बजे हुए हादसे में डंपर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह डंपर के नीचे तीन घंटे तक फंसा रहा। जिसे बाद में निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान डंपर चालक केवल कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी कथार जम्मू, डंपर मालिक संदीप जम्वाल पुत्र संसार सिंह निवासी रौन दोमेल उधमपुर और सुमित अत्री पुत्र राजू अत्री निवासी कशीराह उधमपुर के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान रवि कुमार पुत्र जगदीश चंद्र निवासी मंग बसंतगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डपंर पर सवार यह सभी चारों व्यक्ति ईंट की सप्लाई लेकर उधमपुर से चिनैनी के रास्ते बसंतगढ़ की तरफ जा रहे थे। डुडू पहुंचने पर मियानी इलाके के पास डंपर अनियंत्रित होकर फलंगू नाले में करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग फौरन सहायता के लिए दौड़े और पुलिस को सूचित किया। लोगों ने डंपर में सवार लोगों को बाहर निकाला लेकिन तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि चौथा व्यक्ति वाहन के नीचे फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से डंपर के नीचे फंसे व्यक्ति को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इसके बाद पुलिस के जवानों और लोगों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फट्टों, डंडों और बल्लियों की सहायता से डंपर को ऊपर उठाया और नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को तत्काल उपचार के लिए पीएचसी लाटी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी उधमपुर के लिए भेज दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed