फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   accedent in jammu kashmir

तीन वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत चार घायल

विज्ञापन
accedent in jammu kashmir
उधमपुर/चिनैनी। जिले के तीन अलग अलग स्थानों पर वाहन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक हादसे में तो कार के ऊपर ट्रक आकर गिरा। लेकिन कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर तहसील के कघोट इलाके में रविवार दोपहर को बलेनो कार चालक के नियंत्रण खोने पर करीब 50 फीट नीचे खाई जार गिरी। दोपहर करीब ढाई बजे रामनगर से जम्मू की तरफ जा रहे बलेनो कार नंबर जेके02सीसी-0477 जैसे ही कघोट इलाके में पहुंची तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरने पर बिमला देवी (59) पत्नी रतन चंद, रतन चंद (59) पुत्र परमानंद, संजीव कुमार (27) पुत्र रतन चंद सभी निवासी नगरोटा जम्मू और विकास शर्मा (25) पुत्र बंसी लाल निवासी कच्ची छावनी जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहनों बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहीं कुद इलाके में पुंछ हाउस के पास रविवार सुबह के समय मोटरसाइकिल दुर्घटना का शिकार हो गया, जहां 17 वर्ष के किशोर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने एक मोटरसाइकिल को नीचे गिरा देखा और पास ही 17 वर्ष का बलबीर कुुमार निवासी पनामा मोड़ गंभीर रूप से घायल पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोर को उपचार के लिए पीएचसी कुद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर सीएचसी चिनैनी रेफर कर दिया। चिनैनी में जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा चिनैनी के दोमेल इलाके में हुआ, जहां शनिवार देर रात को घास से भरा ट्रक सड़क से नीचे पलट गया और कई पलटे खाकर चिनैनी की तरफ जाने वाले लिंक रोड पर खड़ी वैगन आर कार पर जाकर गिरा। जब ट्रक कार पर गिरा तो कार के अंदर सोनू नाम का चालक सो रहा था। दूसरे वाहन में सो रहे अन्य चालक मौके पर पहुंच गए और सभी ने मशक्कत कर सोनू को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed