{"_id":"68c07c77fe15ece3a30ad3ba","slug":"aam-aadmi-parti-press-conference-condemnded-arrest-of-mla-malik-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-127251-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: आप जिला पदाधिकारियों ने मलिक पर पीएसए लगाने की निंदा की, रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: आप जिला पदाधिकारियों ने मलिक पर पीएसए लगाने की निंदा की, रिहाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला पदाधिकारियों की तरफ से सेवानिवृत्त कर्नल सोमराज शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को पत्रकारवार्ता की गई। इसमें उन्होंने डोडा से आप के विधायक मेहराज मलिक को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई।
उन्होंने कहा कि यह जन सुरक्षा अधिनियम का दुरुपयोग है क्योंकि यह एक्ट तक किसी विशेष आरोपी पर लगाया जाता है जब उससे जन सुरक्षा को कोई खतरा हो। मेहराज मलिक एक जन नेता है और उसे डोडा की जनता ने चुन कर विधायक बनाया है। इसलिए मेहराज मलिक पर पीएसए लगाकर जेल भेजने के खिलाफ न सिर्फ उनके समर्थक बल्कि आम जनता में भी भारी आक्रोश भर गया है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग कर रही है। इससे साफ संकेत मिलता है कि मेहराज मलिक से जनता को कोई खतरा नहीं है बल्कि जनता स्वयं उनके समर्थन में हैं।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बहुत से लोगों द्वारा धार्मिक रंग भी देने का प्रयास किया गया इसलिए सभी से आम आदमी पार्टी की अपील है कि इस मामले को धार्मिक रंग देने का प्रयास न करें, यह मात्र डीसी डोडा और विधायक डोडा के बीच का मामला है। इसलिए इसे इन दोनों को आपस में बिठाकर शांत करना चाहिए। इस आपदा के समय विधायक को हिरासत में रखा जाना न्यायोचित नहीं हैं और उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।