फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A part of Birma bridge damaged again in heavy rain

तेज बारिश में बिरमा पुल का एक हिस्सा फिर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
A part of Birma bridge damaged again in heavy rain
उधमपुर। तेज बारिश होने पर बिरमा पुल का एक हिस्सा फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। खुशकिस्मती रही की क्षतिग्रस्त हिस्से से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस व ग्रेफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं इसको लेकर लोगों में ग्रेफ के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि हर बार बरसात में पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो रहा है। ग्रेफ की मरम्मत का कार्य समझ से परे है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2020 में भी बरसात के दौरान बिरमा पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद पुल पर करीब एक महीने तक वाहनों की आवाजाही को बंद रख कर मरम्मत का कार्य किया गया था। पुल के बंद होने पर लोगों को कई दिनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मरम्मत के कार्य को लेकर लोगों ने ग्रेफ के कार्य को लेकर भी सवाल खड़ा किया था। इस बरसात में शनिवार को एक बार फिर से पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। शाम करीब चार बजे अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई और करीब साढ़े चार बजे अचानक पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्से के नजदीक से वाहनों की आवाजाही को बदं कर दिया। जानकारी मिलने पर ग्रेफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मरम्मत को लेकर योजना बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुल का निरीक्षण करने के बाद ग्रेफ व पुलिस ने पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि छोटे वाहनों की आवाजाही को जारी रखा है। ग्रेफ के अनुसार जलनिकासी न होने पर पानी पुल की तरफ आ गया और पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। दो या फिर तीन दिन के अंदर इसकी मरम्मत का काम शुरूकर दिया जाएगा। जब तक मरम्मत नहीं हो जाती है, तब तक बड़े वाहनों की आवाजाही का बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed