फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   A death in road accidents, eight injured

सड़क हादसों में एक की मौत, आठ घायल

Sat, 04 Apr 2015 11:10 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर Updated Sat, 04 Apr 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
A death in road accidents, eight injured

जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में  शुक्रवार को एक सहचालक की मौत हो गई, जबकि कुल आठ लोग घायल हो गए। टिकरी क्षेत्र में रास्ते में खड़े एक टैंकर को पीछे से आ रहे टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इस हादसे के कारण टिप्पर पर सवार सहचालक की मौत हो गई। सहचालक टिप्पर के ऊपर खड़ा था और वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। पुलिस ने टिप्पर चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शाम को टिकरी के नजदीक हाईवे पर टैंकर खड़ा था। इस बीच एक टिप्पर पीछे से आया और उसने टक्कर मार दी। इसके कारण मुश्ताक अहमद निवासी नचिया करनाह कुपवाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर शरण पाल सिंह निवासी बाबा फरीद नगर जम्मू को दबोच लिया। दोनों गाड़ियां सीज कर ली गई हैं। वहीं रैंबल थाना क्षेत्र में चोपड़ा शाप के नजदीक बेकाबूू टाटा मोबाइल की टक्कर से महिला और बच्चे समेत छह लोगों को घायल हो गए।

महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर शिफ्ट कर दिया गया। जबकि अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।

वीरवार रात 12 बजे के करीब जम्मू से श्रीनगर जा रही एक टाटा मोबाइल ने सबसे पहले एक स्कूटर चालक हेमराज निवासी मजोड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद वाहन के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।

उसने सामने से आ रहे एक आटो को सामने से टक्कर मार दी। हालांकि इस बीच चोपड़ा शाप में नाके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने इस टाटा मोबाइल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन टाटा मोबाइल ने इस पुलिस को भी टक्कर मारने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है इस गाड़ी में मवेशियों को लादा गया था। तस्करी करने की आशंका और पुलिस से बचने के कारण ही गाड़ी को तेज भगाया जा रहा था। पुलिसकर्मी प्रीतम इस हादसे में बाल-बाल बच गया। जबकि आटो में सवार चक्क मोड़ निवासी आतिश कुमार, उसकी पत्नी सोनू और बेटा शिवांज गंभीर रूप से घायल हो गए।

आतिश कुमार अपने बेटे को जिला अस्पताल चेकअप के लिए जा रहा था। आटो भी उसने एक स्कूल के साथ लगाया था, जिसमें वह स्थानीय स्कूल के बच्चे ले जाता है। शिवांज आटो के नीचे गिर गया। जबकि सोनू की टांग में फ्रैक्चर हो गया। हादसा करने के बाद टाटा मोबाइल मौके से फरार हो गई।

सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे परिवार के लोग अमृतसर ले गए। पुलिस के अनुसार टाटा मोबाइल का नंबर मिल गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जबकि प्रमुख चौक जखैनी में शुक्रवार की सुबह स्कार्पियो और मारुति कार की टक्कर में दो लोग घायल हो गए।

मामले के अनुसार स्कार्पियो डोडा से जम्मू की तरफ जा रही थी। जखैनी चौक में जाम की स्थिति के कारण ड्राइवर अपनी स्कार्पियो को मोड़ने लगा कि अचानक एक साइड से मारुति कार सामने आ गई और दोनों में टक्कर हो गई।


इसके कारण स्कार्पियों में सवार दो लोग मंजूर अहमद और जान मोहम्मद निवासी टलड़ा डोडा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियां सीज कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed