{"_id":"610edf548ebc3e77582caeb4","slug":"7th-national-handloom-day-celebrated-in-udhampur-udhampur-news-jmu2411138194","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में मनाया 7वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में मनाया 7वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। हथकरघा विकास विभाग की ओर से 7वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुभाष नगर में स्थित सहायक निदेशक हथकरघा कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के बुनकरों एवं कारीगरों को हथकरघा विभाग द्वारा उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला विकास आयुक्त इंदु कुंवाल चिब मुख्य अतिथि थीं जबकि अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कांता देवी सम्मानित अतिथि थीं और पीओ आईडब्ल्यूएमपी सपना कोतवाल तथा जिला सूचना अधिकारी अतीक्षा सेठी विशिष्ट अतिथि थीं।
मुख्यातिथि ने जिले में बुनकर एवं कारीगर समुदाय के कल्याण के लिए हथकरघा विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। डीसी ने बुनकरों को उनके हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में हथकरघा विकास विभाग के सहायक निदेशक नरसिंह दयाल वर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बुनकरों और कारीगरों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुनकरों को पुराने प्रकार के करघे को आधुनिक फ्लाई शटल लूमों में बदलकर नई डिजाइन विकसित करनी चाहिए। ताकि उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी कमाई में सुधार हो सके। बाद में डीसी ने लाभार्थियों के बीच पंजीकरण प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर विभाग की ओर से हथकरघा हस्त निर्मित उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया था। कार्यक्रम में जिला उधमपुर के पंजर, लाट्टी, कुलवंता, चिनैनी, जखेड़, अमरो और रामनगर के बुनकरों के अलावा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।