फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   7 arrest in udhampur

चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 17 हजार रुपये नगद बरामद

विज्ञापन
7 arrest in udhampur
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने रविवार को चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के 9 मोबाइल फोन और 17 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी जिले के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगा रही है कि यह गिरोह कब से सक्रिय है और अब तक कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। हालांकि आरोपियों ने चार जगह चोरी वारदात को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ महीनों से पूरे जिले में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है और पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सख्ती कर रखी है, लेकिन इसके बावजूद चोरों ने जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में वारदातें कर पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। पुलिस ने को अब इस गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सुभाष चंद्र निवासी रिट्टी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि चोरों ने रात को उसके स्टोर से तीन हजार की नकद राशि और हजारों रुपये के सामान पर साफ कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर की थी। एसएचओ चमन गोरखा के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसी दौरान एक ने चोरी की बात को कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने अपने सभी साथियों के नाम उगल दिए। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी को धर दबोचा। इनके पास से चोरी किए कुल 9 मोबाइल फोन और 17 हजार रुपये की नकद राशि भी बरामद की। आरोपियों ने चार जगहों पर चोरी करना कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सजाद अहमद निवासी चक बकाली, करमदीन निवासी क्रिमची कंडल, सागर सिंह निवासी बट्टलबालियां, गणेश कुमार उर्फ मुश्की निवासी नियर फारेस्ट आफिस क्रिश्चियन कालोनी, मन्नु निवासी सीईओ ऑफिस दंदियाल उधमपुर, साहिल निवासी चक रकवाल और मोहम्मद अजगर निवासी चक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed