{"_id":"5c0820bdbdec22418d761e47","slug":"61544036541-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ मनाई शेख अब्दुल्ला की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ मनाई शेख अब्दुल्ला की जयंती मनाई
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नेकां ने शेख अब्दुल्ला को किया याद
वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की 113वीं जयंती दो अलग-अलग स्थानों पर मनाई गई। इस दौरान नेताओं ने शेख अब्दुल्ला की जीवनी पर रोशनी डाली। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
जिला कार्यालय में नेशनल कांफ्रेंस के जिला प्रधान सुनील वर्मा के नेतृत्व में जयंती धूमधाम से मनाई गई। आरंभ में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शेख अब्दुल्ला की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुनील वर्मा ने शेख अब्दुल्ला की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक बेहद ही कर्मठ व दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने रियासत के दबे कुचले लोगों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसके साथ ही रियासत के हर तबके के लोगों को साथ लेकर भलाई व तरक्की के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज नेशनल कांफ्रेंस उनके दिखाए मार्ग व उनके आदर्शों को लेकर चल रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए अफसोस जताया कि हिंसा की आग में झुलस रही रियासत के हालात पर काबू पाने की बजाय केंद्र सरकार अपने मतलब के लिए राज्य में आए दिन विभिन्न किस्म के मनमाने फैसले थोप रही है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह राज्यपाल केंद्र के इशारे पर जनता की भावनाओं को आहत करने वाले फैसले लेते रहे तो आने वाले दिनों में राज्य के हालात बेकाबू हो सकते हैं। इस मौके पर भारत भूषण, स्वर्ण सिंह राठौर, मोती राम व अन्य मौजूद थे। दूसरा कार्यक्रम डुबडुबा बस्ती में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व जिला प्रधान राजेश गुप्ता, राम परशोत्तम शर्मा व अन्य मौजूद थे। इसमें भी सबसे पहले शेख अब्दुल्ला की तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और डुबडुबा बस्ती के लोगों के खाने पीने की वस्तुओं बांटी गई।