{"_id":"5a8c68614f1c1b05738b8808","slug":"61519151201-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाटा से पत्नीटाप तक पुराने राजमार्ग के विकास पर खर्च होंगे 21 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाटा से पत्नीटाप तक पुराने राजमार्ग के विकास पर खर्च होंगे 21 करोड़
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
उधमपुर। कुद व पत्नीटाप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पुराने राजमार्ग की हालत को सुधारने को लेकर केंद्र सरकार ने 14 करोड़ की राशि मंजूर की है। इसी तरह से उधमपुर शहर के बीच से होकर गुजर रहे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास कार्य के लिए केंद्र सरकार ने आठ करोड़ मंजूर किए हैं। यह जानकारी पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घोरडी में आयोजित कार्यक्रम में दी।
डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष जब एशिया के सबसे बड़ी चिनैनी-नाशरी टनल का उद्घाटन हुआ था तो कुद व पत्नीटाप में कई दुकानदारों का काम प्रभावित हुआ था। पर्यटन पर भी असर पड़ा था। चिनैनी-नाशरी टनल विकास का अहम हिस्सा था और विकास की गति को रोका नहीं जा सकता है। इसलिए अब केंद्र सरकार कुद व पत्नीटाप के दुकानदारों व पर्यटन को लेकर कदम उठा रही है। सरकार ने चिनैनी-नाशरी टनल से पत्नीटाप तक पुराने राजमार्ग की हालत को सुधारने के लिए 14 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक इस मार्ग का इस्तेमाल करे। इसके अलावा फोर लेन राजमार्ग बनने पर शहर के बीच से होकर गुजर रहे 13 किलोमीटर लंबे पुराने राजमार्ग पर भी कारोबार प्रभावित हुआ था। पुराने राजमार्ग को चौड़ा करने व विकास को लेकर आठ करोड़ मंजूर किए गए हैं।
इनसेट
दो करोड़ नए वोटर लोक चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका
जनवरी 2018 में देश में दो करोड़ नए वोटर बने हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जनवरी में दो करोड़ युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हुई है। ये नए मतदाता आगामी लोकसभा चुनाव में निर्णय लेंगे कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। क्योंकि युवा वोटर 100 प्रतिशत वोटिंग करता है।
विज्ञापन
इनसेट
नाम लिए बिना गुलाम नबी आजाद पर साधा निशाना
उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र के विकास को लेकर डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्य सभा सांसद गुलाम नबी आजाद का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के समय में उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा सीट से जीत हासिल कर केंद्र में मंत्री बने थे। इसके बाद 1980 से लेकर अभी तक कैबिनेट रैंक के पद पर बैठे हैं। 40 वर्ष सांसद और मंत्री रहने के बावजूद गुलाम नबी आजाद अपने सांसद क्षेत्र गडोह में डाक खाना नहीं खुला सके, लेकिन भाजपा की सरकार ने गंडोह में तीन महीने पहले डाक खाना खुला कर बताया कि विकास कैसे किया जाता है।