फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   500 people including DC conducted corona test

डीसी सहित 500 लोगों ने करवाया कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
500 people including DC conducted corona test
उधमपुर। जिले में शनिवार को दूसरे राज्य से लौटा एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कोरोना टेस्ट की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। शनिवार को उपायुक्त इंदु कंवल चिब सहित डीसी कार्यालय के स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामलों में कमी ही देखी जा रही है। इसके बावजूद जिले में टेस्टिंग प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। पहले जहां रैपिड टेस्ट ज्यादा किए जा रहे थे तो अब स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्टिंग को बढ़ावा दिया है। डीसी इंदु कंवल चिब ने शनिवार को अपने स्टाफ के साथ जिला अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही रामनगर, पंचैरी, मजालता, चिनैनी व अन्य इलाकों में टेस्टिंग प्रक्रिया जारी है। डीएचओ डॉक्टर मोहम्मद यासीन ने बताया कि शाम तक जिले में करीब 500 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति दूसरे राज्य से लौटा है। करीब 250 लोगों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए हैं और इनकी रिपोर्ट आना बाकी है। रैपिट टेस्टिंग का मौके पर ही रिपोर्ट निकाली जा रही है। शनिवार को जिले में केवल एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोई कोरोना को मात देने में कामयाब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4340 हो गए हैं। इनमें से 4267 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 16 सक्रिय मामले शेष हैं। इनमें से दस को होम आइसोलेशन, तीन फोर्स क्वारंटीन और तीन का उपचार अस्पताल में जारी है। 21 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed