फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   4.47 crore cocoons sold in Mandi

मंडी में बिकी 4.47 करोड़ की कोकून

विज्ञापन
4.47 crore cocoons sold in Mandi
उधमपुर। सेरीकल्चर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट उधमपुर की ओर से कार्यालय परिसर में सात जुलाई से जारी कोकून मंडी में शनिवार को अंतिम दिन तक 44736470 रुपये की कोकून बेची गई है। 15 दिन तक चली इस मंडी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 3764 कीटपालकों ने भाग लेकर कुल 153123.120 किलोग्राम कोकून बेची है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मंडी को सात से 24 जुलाई तक आयोजित किया गया है, इसमें जिले के रामनगर, चिनैनी, मजालता, जगानू, खून, चनूनता, घोरड़ी आदि क्षेत्रों के कोकून उत्पादकों ने भाग लिया है। इनमें 2574 पुरुष और 1190 महिला कीटपालकों ने भी भाग लिया है। इस बार कर्नाटक तथा बंगाल आदि के कारोबारियों की ओर से मंडी में भाग लेने से कीटपालकों को उम्मीद के मुताबिक अधितम रेट 1050 तक मिला है।
विज्ञापन

इससे आगामी सीजन में उधमपुर के कोकून उत्पादन को ओर भी अधिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। जबकि पिछले सीजन में कोरोना संकट की वजह से बाहरी राज्यों के व्यापारियों के नहीं आ पाने के कारण कीटपालकों को मंडी में उम्मीद के मुताबिक रेट नहीं मिल पाया था जिसकी वजह से कीटपालकों को निराशा का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार आयोजित मंडी में उन्हें उम्मीद के मुताबिक रेट मिला है। रेशमकीट विकास विभाग की ओर से जिला में कीटपालन को बढावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। अगली बार कारोबार के इससे भी अधिक बढने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed