{"_id":"5d4c84e98ebc3e6d1426013c","slug":"370-jammu-kashmir-udhampur-news-jmu191007897","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद देविकानगरी के बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद देविकानगरी के बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
उधमपुर में बाजार खुलने के बाद टूटी वीरानी।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर जिले में की सख्ती से शहर व ग्रामीण इलाकों के लोगों को तीन दिन बाद वीरवार को राहत मिली। प्रशासन व पुलिस ने सुबह से शाम तक बाजार को खुले रखने की इजाजत दे दी। राहत मिलने पर देविकानगरी का आधे से ज्यादा बाजार दिन भर खुला रहा, जहां शहरवासियों व ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर भी लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाने का निर्णय को लेकर सोमवार को अचानक ही पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई थी। शहर में किसी को भी दुकानें खोलने की इजाजत नहीं मिली। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोली तो उनको हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। बुधवार तक बाजार पूरी तरह से बंद रहा। यात्रियों की आवाजाही को भी पूरी तरह से बंद रखा गया। शिक्षण संस्थान भी बंद रहे। लेकिन तीन दिन के बाद वीरवार को प्रशासन व पुलिस ने लोगों को राहत प्रदान की। वीरवार को पूरा दिन बाजार खुला रहा। आधे से ज्यादा शहर में दुकानें खुली हुई थी। वहीं जब शहरवासियों को छूट मिलने की सूचना मिली तो बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बाजार में कोई सब्जी खरीद रहा था तो कोई घर के लिए राशन खरीद रहा था। इसके बाद पूरा दिन बाजार में रौनक रही।
तीन दिन बाद यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू होने पर भी लोगों ने राहत की सांस ली। जिले के सभी रूट पर यात्री वाहन चले और ग्रामीण इलाकों से लोग शहर पहुंचे और फिर जरूरत का सामान खरीद कर वापस लौट गए। यात्री वाहनों के चलने पर ट्रांसपोर्टरों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि तीन दिन में काम न होने के कारण सभी काफी परेशान थे। यात्री वाहन चलने पर भी बाजार में लोगों की भीड़ रही और लोग खरीदारी करते नजर आए।