फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   92 करोड़ में घोरडी-उधमपुर मार्ग का होगा दोहरीकरण--डा. जितेंद्र सिंह

92 करोड़ में घोरडी-उधमपुर मार्ग का होगा दोहरीकरण--डा. जितेंद्र सिंह

Tue, 20 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
92 करोड़ में घोरडी-उधमपुर मार्ग का होगा दोहरीकरण--डा. जितेंद्र सिंह
उधमपुर। सेंटर रोड फंड के तहत घोरडी से उधमपुर तक करीब 40 किलोमीटर लंबी सड़क का दोहरीकरण होगा। इस पर करीब 92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में 40 करोड़ खर्च कर 14 किलोमीटर मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी डेढ़ वर्ष पहले मिल गई थी, लेकिन राज्य सरकार की देरी से काम समय पर शुरू नहीं हो सका। ये बातें मंगलवार को पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घोरडी में आयोजित सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे घोरडी पहुंचने पर डॉ. सिंह ने सड़क के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा। इस दौरान चिनैनी के विधायक दीनानाथ भगत, ट्रांसपोर्ट राज्य मंत्री सुनील शर्मा, डीसी उधमपुर रवींद्र कुमार और अन्य मौजूद थे। डॉ. सिंह ने कहा कि उधमपुर-घोरडी मार्ग जिले के प्रमुख मार्गों में से एक है। इसके साथ रामनगर तहसील भी जुड़ी है। घोरडी से चौकी डालसर के जरिये रामनगर पहुंचा जा सकता है। करीब 65 हजार की आबादी इस मार्ग पर निर्भर है। इसी मार्ग के बीच कई एक्सीडेंट प्रोन एरिया भी है, जहां अभी तक कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अब सड़क के दोहरीकरण होने के बाद दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में 14 से 40 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण होगा और इस पर करीब 52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के डबल लेने होने के बाद ग्रामीणों को कृषि, वानिकी, मत्स्य पालन, दुग्ध व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, डाक सेवा व अन्य कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सड़कें पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार विशेष तौर पर काम कर रही है। पीएमजीएसवाई के तहत लगातार फंडिंग की जा रही है और सरकार के पास सड़कों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने निर्माण कंपनी को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क बनने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ट्रांसपोर्ट राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि सड़कों का जाल बिछाकर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। विकास कार्य पर सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है। सड़कों के जरिये पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। विधायक दीना नाथ भगत ने सभा के दौरान की ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed