फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   305 insect farmers sold 26. 32 lakh cocoons

305 कीट पालकों ने बेची 26. 32 लाख की कोकून

विज्ञापन
305 insect farmers sold 26. 32 lakh cocoons
उधमपुर। सेरीकल्चर विभाग के कार्यालय परिसर में सात जुलाई से कोकून मंडी जारी है। वीरवार को नौवें दिन 305 कीट पालकों ने भाग लेकर 26.32 लाख रुपये की कोकून बेची है। अधिकतम रेट एक हजार रुपये तक मिला है।
विज्ञापन

सात जुलाई से शुरू हुई कोकून मंडी में अभी तक कुल 22329000 रुपये की कोकून की नीलामी हुई है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग दो हजार कोकून उत्पादकों ने भाग लेकर 75100.140 किलोग्राम कोकून बेची है। अभी दस दिन तक मंडी के जारी रहने की उम्मीद है। इसमें जिले कई इलाकों के दो हजार से अधिक कीट पालको का भाग लेना शेष है। पिछली बार के मुकाबले इस बार उत्पादकों को अच्छा दाम मिलने से खुशी नजर आ रही है।
विज्ञापन

सेरीकल्चर विभाग के सहायक अधिकारी का कहना है कि पिछली बार कोविड-19 के चलते उधमपुर में आयोजित कोकून मंडी में अन्य राज्यों के कारोबारियों के भाग नहीं ले पाने के कारण किसानों को रेट अच्छे नहीं मिले थे। लेकिन इस बार कोरोना का असर कम होने की वजह से काफी कारोबारी भाग ले रहे हैं। किसानों को अच्छे रेट मिल रहें हैं। इसमें न्यूनतम रेट 645 और अधिकतम 1050 रुपये तक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कीट पालकों के प्रोत्साहन के लिए सेरीकल्चर विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। वीरवार को मंडी के नौवें दिन 306 किसानों ने भाग लेकर 9306 किलोग्राम कोकून की बिक्री की है। जिससे उन्हें 26.32 लाख रुपये की आमदनी हुई है। इस बार दाम अच्छे मिलने से कीट उत्पादक खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed