फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   22 new cases of corona were found including eight people who returned from other states

अन्य राज्यों से लौटे आठ लोगों सहित कोरोना के 22 नए मामले मिले

विज्ञापन
22 new cases of corona were found including eight people who returned from other states
उधमपुर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शाम तक शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आठ लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इसके साथ 25 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में 204 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है। इसके साथ कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग को इससे बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। करीब सप्ताह से जिले में किसी की कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई है। इसको भी राहत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि मंगलवार के मुकाबले में बुधवार को कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। मंगलवार को जिले में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन बुधवार को 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन सुरक्षाबल हैं।
विज्ञापन

मेडिकल क्लाब टिकरी में तीन, चिनैनी में पांच, रामनगर में छह, बसंतगढ़ में एक और शहर में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से रामनगर, चिनैनी और टिकरी में लगातार लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। 25 लोगों के कोरोना को मात देने पर सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11036 हो गए हैं। इनमें से 10701 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 131 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में 204 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed