{"_id":"5c0820b1bdec2241b439ca46","slug":"181544036529-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षक पर हमला करने की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षक पर हमला करने की निंदा की
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आरईटी टीचर्स फोरम ने दी आंदोलन की चेतावनी
उधमपुर। रामनगर में आरईटी शिक्षक पर कुछ लोगों की तरफ से किए गए जानलेवा हमले की जेएंडके आरईटी टीचर्स फोरम ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कड़ी निंदा की है। जल्द हमलावरों पर कार्रवाई न किए जाने पर सड़क पर उतरने की भी चेतावनी दी है।
प्रेस वार्ता का आयोजन आरईटी टीचर्स फोरम के राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात को रामनगर में कुछ अज्ञात लोगों ने आरईटी शिक्षक साहिल संब्याल पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी तक हमलावरों को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है। आरईटी टीचर्स फोरम हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। जिला प्रशासन व रामनगर प्रशासन से अपील है कि जल्द दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई करे। जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आरईटी शिक्षक सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। ब्यूरो