{"_id":"5c091353bdec2241852c53f4","slug":"171544098643-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखें की जांच के लिए पहुंचे तीन सौ से ज्यादा मरीज ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखें की जांच के लिए पहुंचे तीन सौ से ज्यादा मरीज ।
Updated Thu, 06 Dec 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
आंखें जांच कराने पहुंचे तीन सौ से ज्यादा मरीज
शिविर में पहले दिन 50 से अधिक मरीजों को आपरेशन कराने की दी सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
चिनैनी। कस्बे के सीएचसी में स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश पर बीएमओ डा ़ मोहम्मद यासीन की देखरेख में नेत्र जांच व आपरेशन के लिए तीन दिवसीय शिविर लगाया गया। पहले दिन ब्लाक के विभिन्न गांव से करीब तीन सौ मरीजों की निशुल्क जांच की गई। इस दौरान कई को आपरेशन कराने की सलाह दी गई।
सुबह दस बजे शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें उधमपुर अस्पताल के डा ़ अश्वनी कुमार व बटोत अस्पताल से डा. सलीम ने मरीजों के आंखों की जांच की। इस दौरान 50 से अधिक मरीजों को आपरेशन करवाने की सलाह भी दी गई। आपरेशन शुक्रवार को सीएचसी अस्पताल में शुरू होंगे। वीरवार को जांच के दौरान जिन मरीजों की आंखों में थोड़ी परेशानी थी और उन्हें दवाई से ठीक किया जा सकता था, उन्हें निशुल्क दवा दी गई। चिनैनी में काफी समय बाद लगे इस कैंप से लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कैंप के जरिये लोगों को सहूलियत दी।