फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   14 shops sealed for violating night corona curfew

रात्रि कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 14 दुकानें सील

विज्ञापन
14 shops sealed for violating night corona curfew
उधमपुर। कोविड नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी इंदु कंवल चिब ने बुधवार देर रात नगर के आसपास के क्षेत्रों का औचक दौरा कर रात्रि कोरोना कर्फ्यू कका उल्लघंन करने पर 14 दुकानें सील की हैं। इसके साथ ही 19 दुकानदारों के चालान काट कर 2512115 रुपये से अधिक जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

इस दौरान उधमपुर शहर सहित ओमाडा मोड़, सैलां तालाब, चन्नी मोड़ में 14 दुकानों को एसओपी का उल्लंघन करने के मामले में तत्काल सील करने के आदेश भी दिए गए। गौरतलब रहे कि ये सभी दुकानें देर रात तक खुली हुई थीं। इसके साथ ही उन्होंने जनता के साथ-साथ दुकानदारों को भी एसओपी का सख्ती से पालन करने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, नियमित रूप से हाथ धोने जैसे सभी कोरोना नियमों का उचित पालन करने की सलाह दी। डीसी ने कहा कि सरकारी निर्देशों के किसी भी उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के औचक दौरे व्यापक जनहित में अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed