फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   12th Result

12वीं का रिजल्ट : आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में पहले 10 स्थानों पर छाए उधमपुर के विद्यार्थी

विज्ञापन
12th Result
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल की तरफ से घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में पूरे संभाग में उधमपुर के 50 छात्र व छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा। आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में इस बार पहले 10 स्थानों पर इन विद्यार्थियों का कब्जा रहा। सबसे अधिक पोजीशन निजी स्कूलों के छात्रों ने हासिल की है। सरकारी स्कूलो में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल केया रामनगर का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। सात विद्यार्थियों ने दूसरी और तीन ने तीसरी पोजीशन हासिल की है।
विज्ञापन

दोपहर बाद जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया। जानकारी मिलने पर छात्र व छात्राएं परीक्षा परिणाम जानने को उत्सुक थे। परिणाम में अच्छे अंक हासिल करने पर खुशी से फूले नहीं समाए। सबसे अधिक पोजीशन कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, निटल हायर सेकेंडरी स्कूल, विजय हायर सेकेंडरी स्कूल, डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल केया रामनगर के छात्रों ने हासिल की है।
विज्ञापन

साइंस स्ट्रीम में कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड की अपेक्षा, प्रिया शर्मा ने दूसरा, निटल हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रणवी महाजन और डीएवी हायर सेकेंडरी स्कूल से दिव्यांशु, गौरी, मानित और विजय हायर सेकेंडरी स्कूल से नेहा भगत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्ट्स स्ट्रीम में विजय हायर सेकेंडरी स्कूल से कुसुम लता, रशपाल सिंह ने तीसरा, एओसी स्कूल से शिवाली ने चौथा स्थान हासिल किया। साइंस स्ट्रीम में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से आठ छात्रों का बेहतर प्रदर्शन रहा। इनमें तानिया भारद्वाज ने तीसरा, अनामिका गुप्ता और मोनालिका शर्मा ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed