{"_id":"62d0590cf62fc84d6134f7d8","slug":"10th-result-udhampur-news-jmu2639522166","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र देख रहे डॉक्टर व आईएएस बनने के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र देख रहे डॉक्टर व आईएएस बनने के सपने
विज्ञापन
उधमपुर। 10वीं के परीक्षा परिणामों में शानदार अंक प्राप्त करने वाले एओसी स्कूल के छात्र शिक्षकों क
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने वीरवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें उधमपुर के काफी छात्रों ने उच्च ग्रेड हासिल कर स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों के सपनों को पंख लग गए हैं।
नगर स्थित कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी, महाराजा हरि सिंह डीएवी हायर सेकेंडरी, एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल सहित कई सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में ए1 ग्रेड हासिल किया है। इन छात्रों का कहना है कि बेहतर परिणाम लाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है, जिसमें उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार का भरपूर सहयोग रहा।
कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड के प्रणव सिंह ने परीक्षा में 500 में से 493 अंक लेकर ग्रेड वन प्राप्त किया है। प्रणव का कहना है इसका श्रेय वह स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन स्नेह समेत सभी अध्यापकों व अपने माता-पिता को देते हैं। उनका कहना है कि कठिन परिश्रम से कोई भी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
वहीं, स्कूल के अन्य छात्र सुमित शर्मा अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व माता-पिता को देते हुए उनका धन्यवाद किया। कहा कि कठिन परिश्रम से उन्होंने 490 अंक प्राप्त किए हैं। वह आर्मी अफसर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। इसके अलावा 489 अंक प्राप्त करने वाले स्कूल के छात्र शिवम दीवान भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। जबकि, 489 अंक हासिल करने वाली छात्रा आंचल भी आईएएस बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में पढ़ाई करना कठिन था। लेकिन, शिक्षकों के मार्गदर्शन से मेहनत रंग लाई।
इसी तरह एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल के कुल 36 छात्रों में से 11 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसमें वेदिका शर्मा ने 500 में से 494 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वेदिका इसका श्रेय स्कूल की प्रधानाचार्या किरण बाला समेत अध्यापकों व अपने माता-पिता को देती हैं। वहीं, 493 अंक प्राप्त करने वाली साधिका अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को देती हैं।
इसी तरह 477 अंक प्राप्त करने वाले समीर अहमद का कहना है कि वह इससे खुश तो हैं लेकिन संतुष्ट नहीं। इस बार मेहनत में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन आगे नहीं आएगी। डॉक्टर बनना उनका लक्ष्य है। वहीं, अन्य छात्रा तमन्ना ने 476 अंक प्राप्त कर अपने अध्यापकों व माता पिता का धन्यवाद किया। उनका कहना है कि कोरोना काल में पढ़ाई करना कठिन था, लेकिन शिक्षकों की मदद से अच्छे अंक हासिल किए। आईएएस बनकर देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है।

उधमपुर: कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुए बच्चों के साथ स्कूल प्रिंसिपल व परिजन.- फोटो : UDHAMPUR