फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   100 canal land Danger zone in gool

गूल के दाड़म में सौ कनाल भूमि डेंजर जोन के दायरे में

Sun, 13 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला,रामबन Updated Sun, 13 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
100 canal land Danger zone in gool
रामबन में भ्‍ाूस्‍ख्‍ालन - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश के चलते गूल क्षेत्र के दाड़म में जमीन में दरारें और चौड़ी होने लगी हैं। पिछले दो दिन से तकरीबन सौ कनाल भूमि में भूस्खलन हो रहा है और दरारें बढ़ रही हैं। हालांकि, गांव के सभी पचास परिवारों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। दाड़म में शनिवार को भी भूस्खलन हुआ।

विज्ञापन


एसडीएम गूल ने बताया कि पूरे इलाके को डेंजर घोषित किया गया है। वहां किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक भूस्खलन और दरारें पड़ने से तीस मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जबकि 18 क्षतिग्रस्त हुए हैं। सौ कनाल जमीन भी भूस्खलन और दरारों की चपेट में आ गई है। उन्होंने बताया कि गांव के सभी परिवारों को अपर दाड़म में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सभी को रहने के लिए टेंट दे दिए गए हैं। साथ ही एक महीने का मुफ्त राशन मुहैया कराया गया है। रेड क्रास की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को इलाके में भूस्खलन होने और दरारें बढ़ने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों की जान मुसीबत में पड़ने लगी है। नील पोगल गांव में पहाड़ों से पत्थर गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नील गांव के फकीर गुज्जर, दिलावर, बशीर अहमद, गुलाम कादिर गुज्जर आदि ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा घरों पर गिरा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed