{"_id":"56dae9ed4f1c1b1c2d8b4a5b","slug":"two-vehicles-will-be-purchased-for-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के लिए खरीदी जाएंगी दो बुलेट प्रुफ गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के लिए खरीदी जाएंगी दो बुलेट प्रुफ गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 05 Mar 2016 07:45 PM IST
सार
- नामी कंपनियां बनाएंगी वाहन को बुलेट प्रूफ
- मार्च महीने में चलेगी खरीद और बुलेट प्रूफिंग की प्रक्रिया
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल एनएन वोहरा के अधिकारिक दौरे में इस्तेमाल होने वाली बुलेट प्रूफ गाड़ी बदली जाएगी। समय बीतने के साथ वीआईपी की गाड़ियां बदली जाती हैं। अब राज्यपाल महंगी फार्चुनर गाड़ी में घूमेंगे। राज्य पुलिस दो ऐसी गाड़ियां खरीदेगी। इसके बाद इन्हें बुलेट प्रूफ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बुलेट प्रूफ का ढांचा स्थापित करने के लिए निजी कंपनियों का सहारा लिया जाएगा। मार्च महीने में इसकी खरीद और बुलेट प्रूफिंग की प्रक्रिया चलेगी। इससे पहले पुलिस विभाग ने सभी थाना प्रभारियों के अधिकारिक वाहन भी बदले थे।
विज्ञापन
पुलिस के एआईजी, प्रोविजन/ट्रांसपोर्ट, जुनैद हैदर का कहना है कि विभाग दो फार्चुनर गाड़ियां खरीद रहा है। इनकी पूरी तरह से बुलेट प्रूफिंग होगी। टोयोटा फार्चुनर गाड़ियों की सुरक्षा का लेबल तीन का होगा। इसमें दूर-दूर तक गाड़ी को कोई छू नहीं पाएगा। सुरक्षा की हर सुविधा इसमें रहेगी।
विज्ञापन
जुनैद का कहना है कि राज्यपाल के वाहन समय-समय पर बदले जाते हैं। उसी प्रक्रिया में नई गाड़ियां लाई जा रही हैं। जिस तरह से दिन-ब-दिन तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। उसे ध्यान में रखकर बुलेट प्रूफिंग करानी पड़ रही है।
इसलिए बेहतर फीचर वाली गाड़ी चुनी गई है, ताकि राज्यपाल पूरी तरह से सुरक्षित रह सकें। एक गाड़ी की कीमत 30 लाख से अधिक की होगी और इसकी बुलेट प्रूफिंग भी लाखों में होगी। मार्च महीने में इसकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है। गाड़ी को बुलेट प्रूफ बनाने के बाद इसकी बाकायदा टेस्टिंग होगी और फिर इसको सर्टिफिकेट देकर राज्यपाल को सौंपा जाएगा।