फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Two terrorist attacks in Kashmir: Former BJP sarpanch murdered in Shopian

कश्मीर में दो आतंकी हमले : शोपियां में भाजपा के पूर्व सरपंच की हत्या, पहलगाम में जयपुर के पर्यटक दंपती घायल

Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 12:30 AM IST
सार

दक्षिण कश्मीर में शनिवार देर रात आतंकियों ने दो स्थानों पर हमले में भाजपा के एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी। वहीं राजस्थान के एक पर्यटक दंपती को घायल कर दिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
Two terrorist attacks in Kashmir: Former BJP sarpanch murdered in Shopian
अनंतनाग, फाइल - फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर में शनिवार देर रात आतंकियों ने दो स्थानों पर हमले में भाजपा के एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी। वहीं राजस्थान के एक पर्यटक दंपती को घायल कर दिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शोपियां के हुरपोरा गांव में आतंकियों ने भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख पर गोलियां बरसाईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


वहीं, दहशतगर्दों ने पहलगाम के पास येनर में जयपुर के दंपती फरहा और तबरेज पर हमला किया। दोनों को पास से गोली मारने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। बताते हैं कि दोनों येनर में एक रेस्तरां में खाना खाने आए थे, तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आतंकियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed