{"_id":"4ef835734503091ab68f05ae67359de9","slug":"two-armymen-injured-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर पाक गोलीबारी में दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर पाक गोलीबारी में दो जवान घायल
अमर उजाला, आरएस पुरा,दोमाना,मेंढर
Updated Sat, 19 Oct 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहद पर पाकिस्तान का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के सांबा में गोलीबारी की।
विज्ञापन
बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। सीमा पार करीब 50 से अधिक आतंकी देखे गए हैं। सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
इससे पहले भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तानी रेंजरों ने शुक्रवार को भी कई स्थानों पर गोलाबारी की। इस दौरान बीएसएफ के दो जवान जख्मी हो गए।
विज्ञापन
बीएसएफ की निकोवाल चौकी पर तैनात 193 बटालियन के समीर घोष और सर्वोदय कुमार को घायल अवस्था में जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गौरतलब है कि ‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार के अंक में पहले ही चेताया गया था कि अब पाकिस्तान काना चक्क सेक्टर को निशाना बनाने की फिराक में है।
बृहस्पतिवार की शाम बीएसएफ की खरखोला और संग्राल चौकियों पर हमले के बाद पाकिस्तानी रेंजर मगराल, कठमारिया, जुगनू चक्क व निकोवाल चौकियों पर रात भर रुक-रुक कर गोलियां और मोर्टार के गोले दागते रहे।
विज्ञापन
भारतीय सुरक्षा बलों ने भी पाकिस्तानी फायरिंग का कड़ा जवाब दिया। रात में हुई गोलीबारी में निकोवाल पोस्ट पर तैनात सीमा सुरक्षा बल का हवलदार दधन ठाकुर घायल हो गया, जिसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
गोलीबारी से भारतीय सीमा में खेतों पर गोलियां और मोर्टार के गोले पड़े हैं। सई सेक्टर के गांव निकोवाल में ही दो घरों की दीवारों पर गोलियों के निशान हैं।
शुक्रवार देर शाम को काना चक्क सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की गई। मोर्टार के गोले दागे गए। परगवाल से लेकर काना चक्क सेक्टर तक फायरिंग जारी है।
पाकिस्तान की ओर से पहले अखनूर सेक्टर के परगवाल, नजवाल, मलयोद्घा और निकोवाल पोस्ट पर फायरिंग की गई। इसके बाद कानाचक्क सेक्टर के दयोड़ा, बेली अजमत और न्यू काना चक्क पोस्टों पर भी जोरदार फायरिंग शुरू हो गई।
इसका जवाब बीएसएफ के जवानों ने दिया। एलओसी पर मेंढर के बलनोई सेक्टर में भी पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी की गई।
जोर-शोर से उठे सीजफायर उल्लंघन का मुद्दा: उमर
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्ष विराम के उल्लंघन पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से कहा कि पाकिस्तान के समक्ष इस मुद्दे पर जोरदार ढंग से एतराज जताया जाए।
उन्होंने गोलीबारी के दौरान ग्रामीणों, खासकर बच्चों को निशाना बनाए जाने की भी आलोचना की है। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि सीमा पर पैदा हुई ताजा स्थिति से दोनों देशों के बीच जारी शांति प्रयासों में अड़ंगा पैदा होगा।