{"_id":"570b9e444f1c1bab374a6ac2","slug":"tricolor-weaved-in-nit-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के बाहर लहराया गया तिरंगा, गूंजे भारत माता की जय की नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के बाहर लहराया गया तिरंगा, गूंजे भारत माता की जय की नारे
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के एनआईटी में 31 मार्च की रात से भड़का तनाव थमता नहीं दिख रहा है। जहाँ एक ओर आज गैर-कश्मीरी छात्रों द्वारा परीक्षाओं का बहिष्कार किया वहीं भगत सिंह क्रांति सेना के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा सहित 3 लोगों द्वारा एनआईटी के बाहर तिरंगा लहराया।
विज्ञापन
जैसे ही उन्होंने जेब से तिरंगा निकाल कर लहराया तो वहां सविलि यूनिफार्म में मौजूद जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा उनसे तिरंगा छीन लिया गया और उन्हे ऐसा करने से रोका गया। एनआईटी के बाहर आज भगत सिंह क्रांति सेना द्वारा लहराया तिरंगा गया। जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा तुरंत तिरंगा छीन लिया, और 3 लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजिंदर पल सिंह बग्गा ने कहा कि वह 9 अप्रैल को 150 लोगों सहित दिल्ली से रवाना हुए थे लेकिन उन्हे जम्मू कश्मीर के बॉर्डर लखनपुर में ही पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। कल सुबह तक वह बंद थे
विज्ञापन
लेकिन बाद में वह और 2 लोगों सहित यहाँ छात्रों को तिरंगा देने पहुंचे थे। उनके अनुसार वह कुछ गलत नहीं करने आये थे लेकिन पुलिस द्वारा उनसे तिरंगा छीन कर गलत किया गया।
गौरतलब है कि इस दौरान वहां भीड़ इक्कठा होने लगी थी और स्थिति को नियंत्रण से बाहर होने के अंदेशे से बाद में उन्हे पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया और निगीन थाने में ले जाया गया। इस दौरान उनके द्वारा भारत माता के नारे भी बुलंद किये गए।