{"_id":"572dcb884f1c1b25655ccfa6","slug":"train-services-between-srinagar-and-banihal-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में भड़की हिंसा, श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेल सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में भड़की हिंसा, श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेल सेवा ठप
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 07 May 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों द्वारा तीन स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराए के बाद इलाके में हिंसा फैल गई है। बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने श्रीनगर-बनिहाल के बीच रेल सेवा को रद्द कर दिया है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि, बिगड़े हुए हालातों को देखते हुए बनिहाल से गुजरने वाली रेल सेवा को आज रद्द कर दिया गया। गौरतलब है कि आज तड़के सुरक्षाबलों ने पुलवामा में हिजबुल के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
मुठभेड़ में तीनों हिजबुल आतंकवादियों के मारे के बाद इलाके में हिंसा फैल गई थी। स्थानीय युवकों ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भीड़ की तितर-बितर करने लिए आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि स्थिति का आकलन करने के बाद ही पता चल पाएगा कि कल कश्मीर घाटी में रेलवे सेवा बहाल की जाएगी या नहीं।