{"_id":"44804490-d7eb-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"three-ak-47-got-at-line-on-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर मिली पाकिस्तान की तीन एके-47 राइफलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर मिली पाकिस्तान की तीन एके-47 राइफलें
ब्यूरो, पुंछ
Updated Tue, 18 Jun 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा से सटे सावजियां क्षेत्र में सोमवार को सेना के जवानों ने तीन एके 47 राइफल बरामद की हैं।
विज्ञापन
ये बिना मैगजीन के हैं। सेना को आशंका है कि ये सीमा पार से आतंकियों ने फेंकी हैं।
सावजियां क्षेत्र में सेना की 104 इंजीनियर रेजीमेंट के जवान सोमवार शाम को नियंत्रण रेखा पर लगाई गई फैंसिंग की मरम्मत कर रहे थे।
सुरक्षा के लिए सेना की 25 आरआर के जवान भी वहां मौजूद थे। इस बीच भारतीय सेना की अग्रिम चौकी केपी नाला 2 से कुछ दूरी पर जवानों को झाड़ियों से तीन एके 47 रायफलें मिलीं।
विज्ञापन
जवानों ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सेना और पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। सेना को आशंका है कि आतंकियों ने उस पार से ये राइफल फेंकी होंगी या घुसपैठ के दौरान इन्हें उठाकर आगे बढ़ने का उद्देश्य होगा।
विज्ञापन
सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जो देर रात तक जारी था।