फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist infiltration failed at border

घुसपैठ की कोशिश विफल, सेना ने आतंकियों को खदेड़ा

Fri, 09 Aug 2013 01:41 AM IST
श्रीनगर/पुंछ/ब्यूरो
श्रीनगर/पुंछ/ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
terrorist infiltration failed at border

पिछले कई दिनों से भारत में घुसपैठ करने में नाकाम रहने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर मेंढर तहसील स्थित सोना गली क्षेत्र में आतंकियों को घुसपैठ करवाने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय सेना ने आतंकियों को वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की ओर खदेड़ दिया।

इसके अलावा बुधवार रात बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर के बलाजा इलाके में स्थित सैन्य ठिकानों पर हुई लेकिन इसमें जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

पढ़ें, एंटनी का यूटर्न, पाक फौज ने ही किया था हमला
बृहस्पतिवार वार सुबह करीब पांच बजे मेंढर तहसील की अग्रिम चौकी रुस्तम के पास सीमा सुरक्षा बल की 34वीं वाहिनी के जवानों ने 4-5 आतंकियों के दल को नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ का प्रयास करते देखा।
विज्ञापन


जवानों के ललकारने पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने जवाब में गोलियां चलाईं तो आतंकी वापस पीओके भाग गए। इस दौरान आधा घंटे तक गोलियां चलतीं रहीं। हालांकि भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, शहीद जवानों के गांवों में पसरा मातमी सन्नाटा
उधर, सैन्य सूत्रों ने श्रीनगर में बताया कि बुधवार को उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों को पाक सेना के जवानों ने रात करीब बारह बजे निशाना बनाया।

गोलीबारी कुछ समय के लिए ही जारी रही। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed