फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist conspiracy on Republic Day: Attempt to send terrorists through tunnel from across the border, tunnel found on international border in Kathua district

गणतंत्र दिवस पर बड़ी आतंकी साजिश: सीमापार से सुरंग के रास्ते दहशतगर्द भेजने की कोशिश, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मिली टनल

Fri, 21 Jan 2022 11:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 11:58 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के दहशत फैलाने के इनपुट मिले हैं। इसके साथ ही कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग मिली है। इसके बारे में सुरक्षाबल पता लगा रहे हैं।  

विज्ञापन
terrorist conspiracy on Republic Day: Attempt to send terrorists through tunnel from across the border, tunnel found on international border in Kathua district
कठुुआ जिले में मिली आतंकी सुरंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियां को संदिग्ध सुरंग मिलने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले इस तरह का मामला सामने आने के बाद बीएसएफ, हीरानगर पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ की ओर से मौके पर तलाशी अभियान चलाय गया। बार्डर आउट पोस्ट करोल कृष्णा के नजदीक आईबी के 200 मीटर नजदीक मिले मुहाने की गहनता से जांच की गई है।

विज्ञापन


पिलर नंबर 88 और 89 के बीच चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को सुरंग दिखाई दी। एजेंसियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी प्रकार की संदिग्ध चीज नहीं मिली है। गणतंत्र दिवस से पहले अंतराष्ट्रीय सीमा से आतंकी घुसपैठ की लगातार आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को लगातार इस तरह के इनपुट भी मिल रहे हैं। ऐसे में किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इससे पहले भी हीरानगर सेक्टर में सुरंग मिलने और ड्रोन से हथियार गिराने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्ष 2021 में मिली बड़ी सुरंग 

  • जनवरी 2021 को बोबिया क्षेत्र में डेढ़ सौ मीटर लंबी टनल मिली थी।
  • अगस्त 2020 को सांबा में पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों की घुसपैठ के इरादे से बनाई गई सुरंग का पता चला था।
  • नवंबर 2020 को सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव रिगाल में एक सुरंग का पता चला था।


बीएसएफ की अभेद्य निगरानी से बचने के लिए सुरंग का हथकंडा
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की हरकत पर नजर रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल ने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है। सीआईबीएमएस यानी कॉम्प्रिहेंसिव इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम से आतंकी घुसपैठ के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं।



यह सिस्टम किसी भी मौसम में मानव हलचल को पकड़ लेता है। कई बार आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को इसी सिस्टम की मदद से ऐन मौके पर नाकाम कर दिया गया है। यही वजह है कि पाकिस्तान सुरंगें खोदकर आतंकियों को इस पार धकेलने की कोशिशें कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed