{"_id":"51c6babb7dc775723d7308e750ad056f","slug":"terrorist-attacked-police-station-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने थाने पर फेंका ग्रेनेड, तीन पुलिसकर्मी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने थाने पर फेंका ग्रेनेड, तीन पुलिसकर्मी जख्मी
श्रीनगर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2013 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में रविवार की रात आतंकियों ने तारजू पुलिस थाने पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। थाना परिसर में फेंके गए ग्रेनेड से भीषण विस्फोट हुआ जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों में दो की हालत गंभीर है। थाने पर ग्रेनेड फेंके जाने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। सोपोर इलाके में स्थित तारजू थाना परिसर में रात करीब पौने दस बजे एक के बाद एक दो ग्रेनेड फेंके गए। थाने के ज्यादातर पुलिसकर्मी अंदर थे।
विज्ञापन
परिसर में खड़े तीन पुलिसकर्मी विस्फोट में जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी कांस्टेबल तालिब और मेहराज को अस्पताल ले जाया गया। तीसरे कांस्टेबल को मामूली चोट आई है। घटना के बाद आसपास के इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।