{"_id":"94e6e78e-db26-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"terrorist-attacked-in-srinagar-before-pm-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम दौरे से पहले श्रीनगर में आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम दौरे से पहले श्रीनगर में आतंकी हमला
जम्मू/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यात्रा से तीन दिन पहले सचिवालय के सामने आतंकियों ने दो पुलिस जवानों को गोली मारी दी।
विज्ञापन
25 जून से प्रधानमंत्री यहां के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी आने की योजना है।
वे दोनों यहां बनिहाल-काजीगुंड रेल ट्रैक का विधिवत उद्घाटन करने के अलावा कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर पहले ही सुरक्षा बलों ने जांच तेज कर दी थी। खासकर बनिहाल-काजीगुंड क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूनिफाइड हेडक्वार्टर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में सुरक्षा बैठक हुई, जिसमें पीएम और कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को लेकर सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
इस बैठक में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, इंटेलिजेंस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी), रेल पुलिस, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस रेल मार्ग उद्घाटन के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले आतंक प्रभावित क्षेत्र दक्षिण कश्मीर में कई कुख्यात आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद इस क्षेत्र में तीन स्तरीय सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है।
उधर, अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा 25 जून को हड़ताल का आह्वान किए जाने के बाद उदारवादी गुट के भी मीरवाइज उमर फारूक ने भी प्रधानमंत्री दौरे पर बंद की बात की है।