फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ten thousand devotees registered for yatra

अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण की संख्या दस हजार पहुंची

Sat, 05 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 05 Mar 2016 01:03 AM IST
सार

  • दो जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
  • देशभर की 432 बैंक शाखाओं में हो रहा पंजीकरण
  • कई जगहों पर आवेदन फार्म नहीं मिलने की शिकायत
  • आगामी दिनों में संख्या बढ़ने के आसार

विज्ञापन
ten thousand devotees registered for yatra
अमरनाथ यात्रा

विस्तार

आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर में पिछले पांच दिन में दस हजार यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण के लिए यात्रियों की तादाद बढ़ रही है।

विज्ञापन


मान्यता प्राप्त अस्पतालों में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए भी यात्रियों की भीड़ पहुंच रही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में इस बार यात्रियों की तादाद बढ़ाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


देशभर में 432 बैंक शाखाओं में यात्रियों का पंजीकरण हो रहा है। हालांकि कई जगह से आवेदन फार्म न मिलने की शिकायतें भी आ रही हैं। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए संबंधित बैंक प्रशासनों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षक डा, यूनुस चौधरी के अनुसार मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए यात्री पहुंच रहे हैं। उनके लिए संबंधित डाक्टरों को नियुक्त किया गया है।

आगामी दिनों में यह संख्या बढ़ने के आसार हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट पर यात्रियों को उचित सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed