फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   suspicious movement detected along loc in uri sector

अलर्ट: उरी सेक्टर में एलओसी के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

Tue, 21 Sep 2021 03:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 Sep 2021 03:08 AM IST
सार

इसी साल फरवरी महीने में हुए सीजफायर समझौते के बाद सीमा पार से गोलाबारी तो बंद हुई है, लेकिन पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने से बाज नहीं आ रही है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों को प्रशिक्षण देना का सिलसिला भी जारी है।
 

विज्ञापन
suspicious movement detected along loc in uri sector
भारतीय सेना का मुस्तैद जवान - फोटो : iStock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पर संदिग्ध गतिविधि का पता चला है। सुरक्षा बलों ने सूचना मिलने पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 18-19 सितंबर की रात को ये गतिविधि दिखाई दी थी। इसके बाद से सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं बारामुला में एलओसी (नियंत्रण रेखा) से आतंकियों ने कश्मीर में घुसपैठ करने की नापाक कोशिश हुई। सीमा पार आतंकी गतिविधि देखते ही जवानों ने मोर्चा संभाला। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान आतंकियों और सेना के बीच भारी गोलाबारी हुई।
विज्ञापन


सतर्क जवानों ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की साजिश को नाकाम कर दिया। हालांकि इस गोलाबारी में अंगूर पोस्ट पर एक जवान घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि जवान के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों को घुसपैठ कराने में पाकिस्तानी सेना करती है मदद
इसी साल फरवरी महीने में हुए सीजफायर समझौते के बाद सीमा पार से गोलाबारी तो बंद हुई है, लेकिन पाकिस्तानी सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने से बाज नहीं आ रही है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों को प्रशिक्षण देना का सिलसिला भी जारी है।

इसी महीने आतंकियों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी
इससे पहले आतंकियों ने इसी महीने के पहले सप्ताह कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसे सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया था। सेना की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भाग गए थे। भागते समय आतंकियों के छूटे कपड़े, खाद्य सामग्री व दवाइयां बरामद की गईं थीं। इन पर पाकिस्तान निर्मित होने की पहचान दर्ज थी।


कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री इलाके में आधी रात बाद लगभग पौने एक बजे जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी थी। चार-पांच आतंकियों के एक समूह ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी। जवानों ने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने आतंकियों को निशाना बनाकर भारी गोलीबारी की। मोर्टार भी दागे गए। पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed