{"_id":"5708df9b4f1c1b8712c810ca","slug":"students-hold-protest-over-nit-srinagar-issue-block-jammu-srinagar-highway-in-udhampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIT के समर्थन में उधमपुर में छात्रों ने श्रीनगर हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIT के समर्थन में उधमपुर में छात्रों ने श्रीनगर हाईवे जाम किया
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 09 Apr 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी घटनाक्रम के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआईटी कश्मीर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद उपजा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को उधमपुर में छात्रों ने जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को चार घंटे तक बाधित कर धरना प्रदर्शन किया। एडीसी अंग्रेज सिंह राणा के आश्वासन के बाद छात्रों ने धरना उठाया। धरने में विभिन्न कालेजों और छात्र संगठनों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
कश्मीर के एनआईटी में बाहरी राज्यों के छात्रों पर हुए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में उधमपुर में सैकड़ों छात्रों ने शनिवार को जखैनी चौक पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों की विरोध रैली महिला कालेज से शुरू हुई।
विज्ञापन
महिला कालेज के बाहर सभी कालेजों और छात्र संगठनों के छात्र जमा हुए। सभी ने एक रैली निकालते हुए वीनस चौक, डीसी कार्यालय से होती हुई जखैनी चौक निकाली। वहां सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन में शामिल छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
मौके पर पहुंचे एडीसी अंग्रेज सिंह राणा ने छात्रों से बात कर उनकी मांगों के बारे में जाना। छात्रों से बात करने के बाद एडीसी ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सोमवार तक का समय मांगा। उसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
छात्रों ने सरकार से मांग की है कि एनआईटी कश्मीर में छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने एनआईटी कैंपस को श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित करने की भी मांग की है। छात्रों ने सरकार से एनआईटी की आगामी परीक्षाओं को फिलहाल रद्द कर आगे कराने की मांग भी रखी।
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
छात्रों द्वारा प्रदर्शन के दौरान करीब चार घंटों तक जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद रखा गया। उधमपुर में घाटी की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को यातायात बंद होेने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस और प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के पूरे इंतजाम किए गए थे। पर प्रदर्शन में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या इतनी थी कि राजमार्ग को बंद ही करना पड़ा। जहां एक तरफ जखैनी चौक से एम चौक तक यात्री वाहनों की कतारें लगी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ बाईपास रोड पर भारी मात्रा में ट्रकों को रोक दिया गया।