{"_id":"881cfe96-d77d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"students-did-not-stand-up-during-national-anthom","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रगान के समय बैठे रहे छात्र और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रगान के समय बैठे रहे छात्र और कर्मचारी
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर विश्वविद्यालय के विधि विभाग में सोमवार को जब देश के मुख्य न्यायाधीश अल्तमास कबीर पहुंचे तो नियमानुसार राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।
विज्ञापन
राष्ट्रगान के दौरान विधि विभाग के कुछ स्टाफ और छात्र बैठे नजर आए। बताया जाता है कि कुछ छात्रों ने जब खड़े होने का प्रयास किया तो समारोह के संचालन के लिए नामित छात्रों ने ही उन्हें खड़े न होने को कहा।
विज्ञापन
इस विवाद पर विश्वविद्यालय के अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार किया। श्रीनगर में कश्मीर विवि के लॉ विभाग में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा,‘अकसर कार्टूनों में वकीलों को शार्क के रूप में दिखाया जाता है, जबकि वकीलों को दिखाना होगा कि हम सामाजिक दायित्व वाले नागरिक हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इसके लिए आपको भी सहयोगात्मक रवैया अपनाना होगा। आपको दिल्ली आकर कम से कम एक साल तक रहना होगा।’
उन्होंने कहा कि कानून ऐसा काम नहीं है कि आप सिर्फ अपने लिए ही काम करें। आपको समाज के लिए भी काम करना होगा।