फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   student of class 3 committed suicide

तीसरी क्लास के बच्चे ने स्कूल के बाथरूम में लगाई फांसी

Fri, 26 Jul 2013 11:50 AM IST
श्रीनगर ब्यूरो
श्रीनगर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
student of class 3 committed suicide

श्रीनगर के राजबाग क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बाथरूम में वीरवार को कक्षा तीन के 12 वर्षीय छात्र ने बेल्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


परिवार वाले घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। उन्होंने साजिश का आरोप लगाते हुए स्कूल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में गम का माहौल है।
विज्ञापन

 
स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि गुरुवार को सुबह प्रार्थना के समय कक्षा तीन का 12 वर्षीय छात्र नजीब दिखाई नहीं दिया। पूछने पर उसके साथियों ने बताया कि वह बाथरूम गया है। काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर दरवाजा खटखटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर से आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़ने पर अंदर का मंजर देख कर सभी स्तब्ध रह गए। छात्र ने गले में बेल्ट से फंदा लगा कर एक हुक के साथ खुद को फांसी लगाई हुई थी। वह दम तोड़ चुका था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया।


छात्र अनाथ था। जानकारी होते ही उसके नजदीकी रिश्तेदार स्कूल पहुंच गए। उन्होंने घटना को खुदकुशी मानने से इंकार कर दिया। इसके पीछे किसी साजिश के होने का आरोप लगाते हुए स्कूल में तोड़फोड़ की।

स्कूल में काफी भीड़ जमा होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed