फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   stones palting at soldiers during siege in Pulwama

पुलवामा में घेराबंदी के दौरान जवानों पर पथराव

Tue, 12 Apr 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 12 Apr 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
stones palting at soldiers during siege in Pulwama
- फोटो : DEMO Pics

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लिलहार में सोमवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब आतंकियों की धरपकड़ के लिए गए सुरक्षाबलों पर स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े।

विज्ञापन


हिंसक झड़पों के दौरान करीब 6 लोगों के घायल होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार स्थिति का फायदा उठाते हुए आतंकी बच निकलने में कामयाब रहे।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि लिलहार में लश्कर व हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी देखे  गए हैं। तुरंत सुरक्षा बलों ने घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया और आजादी के हक में नारे लगाए। 
विज्ञापन


एसपी पुलवामा रईस अहमद ने बताया कि गांव में  एहतियातन तलाशी अभियान चलाया गया था। सुरक्षाबलों ने कुछ संदिग्ध मकानों की तलाशी ली और जब वहां उन्हें कुछ नहीं मिला तो वह वापस लौटे। इसी दौरान वहां कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed