{"_id":"56eb895e4f1c1b66258b4d02","slug":"stack-two-militants","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकियों को किया ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 18 Mar 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मौजूद सेना के जवान
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में 10 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। उनके पास से दो एके-47, छह एके मैगजीन, चार यूबीजीएल, 46 एके राउंड्स, दो रेडियो सेट, दो मैप, दो पाउच और एक डायरी बरामद हुई है।
विज्ञापन
इलाके में कुछ और आतंकियों के मौजूद होने की आशंका के चलते देर शाम तक सर्च ऑपरेशन जारी था। मौसम खराब होने से आपरेशन में थोड़ी दिक्कतें आ रहीं हैं। सुरक्षा बलों को हंदवाड़ा के वडरबाला इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस पर कार्रवाई करते हुए सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
हंदवाड़ा के एसपी गुलाम जिलानी ने बताया कि वीरवार देर रात को सर्च आपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलाबारी शुरू कर दी।
जवानों ने मोर्चा संभालते हुए आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। देर तक दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। इस दौरान शुक्रवार तड़के दो विदेशी आतंकियों को मार गिराया गया। जिलानी के अनुसार आतंकियों से जो बरामदगी हुई है, उससे पता चलता है कि वह लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित थे।