फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   With Facebook friend received minor girl.

फेसबुक दोस्त के साथ मिली नाबालिग लड़की

Wed, 28 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 28 Dec 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

सात दिन पूर्व घर से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने फेसबुक पर बने दोस्त के साथ शहर से ही बरामद किया। हालांकि पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश में हरिद्वार सहित कई अन्य शहरों की खाक छान चुकी थी। युवक को नाबालिग का अपहरण कर दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


22 दिसंबर को शहर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने 23 दिसंबर को महिला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लड़की शहर के एक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन


महिला थानाध्यक्ष नीरजा यादव ने कहा कि छात्रा के सहपाठियों से पूछताछ व छात्रा की कॉपी पर लिखे नाम व मोबाइल नंबर से मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हुआ। मुखबिर की सूचना पर नाबालिग लड़की को बृहस्पतिवार दो बजे आईटीआई के समीप अजय सिंह निवासी कोटद्वार लालढांग के साथ बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि उसकी दोस्ती लड़की से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। एसओ नीरजा यादव ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। नाबालिग लड़की को बरामद करने वाली टीम में प्रशिक्षु एसआई सुनील नेगी, कांस्टेबल सुंदर सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed