फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   weather,jammu kashmir news

श्रीनगर में चिल्ले कलां के पहले दिन न्यूनतम तापमान में मिली हल्की राहत

विज्ञापन
weather,jammu kashmir news
जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर में मंगलवार को भीषण सर्दी के 40 दिन वाले चिल्ले कलां की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पहले ही दिन मौसम मेहरबान रहा और श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि पिछली रात माइनस 5.8 डिग्री सेल्सियस था। इधर जम्मू में मंगलवार को हल्के बादलों के साथ लगभग मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले श्रीनगर में लगातार दो रातें शनिवार और रविवार सीजन की सबसे सर्द रातें रिकॉर्ड की र्गइं, जब न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच मौसम विभाग अनुसार घाटी के ऊपरी इलाकों में 23 और 24 दिसंबर को हलकी बर्फबारी की संभावना है, लेकिन 26 दिसंबर दोपहर के बाद से लेकर 28 दिसंबर दोपहर तक कश्मीर के मैदानी सहित पहाड़ी इलाकों में भीषण बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी रिकॉर्ड होने की भी संभावना है। जम्मू में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, लेकिन दिन का तापमान सामान्य से 2.7 गिरकर 18.1 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-------------------
भीषण ठंडे होते हैं 40 दिन
गौरतलब है कि भीषण सर्दी के 40 दिन वाले चिले कलां के बाद चिल्ले खुर्द की शुरुआत होती है, जोकि 20 दिन तक चलता है। फर्क इतना होता है कि इसमें ठंड चिल्ले कलां से थोड़ी कम होती है और आखिर में आता है चिल्ले बच्चा जोकि 10 दिन का होता है और इस दौरान सर्दी सबसे कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कहां कितना तापमान
कारगिल-9.0
लेह -8.2
गुलमर्ग -5.0
पहलगाम -3.7
कुपवाड़ा -3.8
कोकरनाग -3.3
काजीगुंड -2.6
बनिहाल 2.4
बटोत 4.3
कटड़ा 6.0
भद्रवाह 2.6
जम्मू 5.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed