{"_id":"69fadeba636e5bcd0204b2a0","slug":"us-tourist-passes-away-during-stay-in-dal-lake-houseboat-srinagar-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में बेहोशी की हालत में मिला विदेशी पर्यटक: डल झील के हाउसबोट में संदिग्ध मौत, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में बेहोशी की हालत में मिला विदेशी पर्यटक: डल झील के हाउसबोट में संदिग्ध मौत, जांच जारी
Wed, 06 May 2026 11:55 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 06 May 2026 11:55 AM IST
सार
डल झील के हाउसबोट में 83 वर्षीय अमेरिकी नागरिक एंडरसन जॉन डेविड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में स्थित एक हाउसबोट में 83 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान एंडरसन जॉन डेविड के रूप में हुई है जो वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) के निवासी थे। बताया जा रहा है कि डेविड हाउसबोट में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव को सीटी स्कैन के लिए एसएमएचएस अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन