फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Two Lashkar assistants arrested for grenade attack

ग्रेनेड हमले के आरोपी लश्कर के दो मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
Two Lashkar assistants arrested for grenade attack
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ग्रेनेड हमले की गुत्थी को सुलझाते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर 2020 को शाम करीब छह बजे आतंकियों ने बस स्टैंड के पास पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका, जोकि निशाना चूकने के कारण पुलिस पोस्ट के गेट के बाहर फटा। इस हमले में तीन स्थानीय घायल हो गए थे। घटना की तफ्तीश के दौरान नूरबाग सोपोर के मो आसिफ नजार और ग्रीन टाउन सोपोर के साहिल रशीद भट को पूछताछ के लिए उठाया गया। उन्होंने कबूला कि वह लश्कर के लिए ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम करते हैं और उन्होंने लश्कर के आतंकियों के इशारे पर पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड दागा था। उन्होंने यह भी कबूल किया कि वह आतंकवाद में शामिल होने वाले थे, लेकिन उससे पहले उन्हें यह टास्क दिया गया था। इन दोनों को पुलिस ने 1 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed