{"_id":"68b42bf8c91ff9c558079024","slug":"tragic-accident-in-drass-xylo-vehicle-fell-into-the-river-two-dead-three-injured-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kargil-Dras Accident: सोनमर्ग से कारगिल जा रही गाड़ी शैतान नाला के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil-Dras Accident: सोनमर्ग से कारगिल जा रही गाड़ी शैतान नाला के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल
Sun, 31 Aug 2025 04:33 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क कारगिल
अमर उजाला, नेटवर्क कारगिल
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 31 Aug 2025 04:33 PM IST
सार
द्रास के गुमरी इलाके में सोनमर्ग से कारगिल जा रही जाइलो नदी में गिरने से दो यात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने चालक की लापरवाही के कारण मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कारगिल सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा देर रात उस समय हुआ जब एक जाइलो वाहन सोनमर्ग से कारगिल की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या JK02 BC 5894 शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे द्रास के गुमरी इलाके में स्थित शैतान नाला मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरकर नदी में जा समाया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद भारतीय सेना और लद्दाख पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को नदी से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए द्रास उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी यात्री बाहरी राज्यों से थे और दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एफआईआर संख्या 58/2025 के तहत धारा 281 और 225(ए) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।