फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Tourists are reaching Kashmir to enjoy the winter.

Kashmir: सर्दी का लुत्फ लेने वादी-ए-कश्मीर पहुंच रहे सैलानी, बर्फ की चादर ओढ़ते ही बढ़ी पर्यटकों की चहल-पहल

Mon, 15 Dec 2025 11:09 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 15 Dec 2025 11:09 AM IST
सार

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद कश्मीर की सर्दी का आनंद लेने के लिए सैलानियों की आमद बढ़ रही है, जिससे पर्यटन कारोबारियों को नई उम्मीद जगी है। डल झील, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बर्फ, कोहरे और प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Tourists are reaching Kashmir to enjoy the winter.
कोहरे के बीच डल झील में शिकारे की सैर करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी के सितम से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं सैलानी कश्मीर की सर्दी का लुत्फ लेने कश्मीर पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।

विज्ञापन


गुलमर्ग के एक कारोबारी लतीफ अहमद का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद से जैसे पर्यटन कारोबार की कमर ही टूट गई थी। हालात सामान्य हुए तो पर्यटकों ने आना शुरू किया। दिल्ली ब्लास्ट के बाद पर्यटकों में बेचैनी तो थी पर वह थमे नहीं। सोनमर्ग के टट्टू चालक रिजवान अहमद ने बताया कि बर्फ के बाद से उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन


नवंबर में जब पहली बर्फ पड़ी थी तो सैलानी आए थे, अब सर्दी शुरू हो रही है तो उम्मीद है कि पर्यटक बढ़ेंगे। रविवार को सुबह कोहरे के बीच डल झील में शिकारे की सैर के बाद दिल्ली से परिवार के साथ आए अंकुर ने बताया कि बेहद शानदार अनुभव है। अब बर्फबारी की खबर के बाद खुश हैं, यह उनकी यात्रा में बोनस की तरह है। आज और बर्फबारी होती है तो कल गुलमर्ग के गंडोला जाने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed