{"_id":"2d05cb66-2a51-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tourism-department-is-preparing-for-winter-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर टूरिज्म की तैयारी कर रहा पर्यटन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर टूरिज्म की तैयारी कर रहा पर्यटन विभाग
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग इस बार पूरी तरह से कोशिशों में लगा हुआ है, ताकि ठंड में कश्मीर की सैर करने वाले पर्यटक बर्फ और ठंड का भरपूर मजा ले सकें। घाटी में बर्फभारी के चलते सबसे लोकप्रिय खेल स्कीइंग खेली जाती है और इस बार घाटी के तीन मशहूर क्षेत्रों पहलगाम, गुलमर्ग और सोनामर्ग में अलग-अलग कंपनियों की सेवाएं ली गई हैं।
विज्ञापन
कश्मीर में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये सारी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर खींचा जाएगा। राज्य पर्यटन विभाग मंत्री नवांग रिगजिन जोरा ने यह वीरवार को विंटर सचिवालय में अमर उजाला से बात करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सरकार की ओर से अपने नागरिकों से एडवाइजरी हटाए जाने के बाद विभाग की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों के आने से यहां लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में ठंड के दौरान पर्यटकों की संख्या कम हो जाती थी। इस बार सरकार और पर्यटन विभाग की कोशिश है कि ठंड में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को घाटी की ओर खींचा जाए। इस बार हनीमून पर आने वाले जोड़ों के लिए खास प्रोग्राम और होटलों पर छूट मिल चुकी है, ताकि लोग कश्मीर की ठंड का भरपूर मजा ले सकें। पर्यटन मंत्री ने कहा कि सोनामर्ग में अभी भी 20 से 25 हजार पर्यटक मौजूद थे। कश्मीर के पर्यटन से उम्मीदें बहुत हैं।
विज्ञापन