{"_id":"d373f6d7e4a1b112d433f71afb46d7ef","slug":"the-opening-of-alternative-housing-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैकल्पिक आवासीय योजना का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैकल्पिक आवासीय योजना का उद्घाटन
श्रीनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कामकाज में सुधार लाने के लिए और पुलिस को आधुनिक बल बनाने के लिए संगठन अपनी ढांचागत परिसंपत्तियों का उन्नयन कर रहा है। यह कर्मियों के जीवन स्तर को मजबूत बनाने और अपने पेशेवर क्षमताओं में सुधार ला सकता है। वीरवार को गांदरबल जिले में डिग्निबल शुहामा में नए भवनों का उद्घाटन करते समय पुलिस महानिदेशक राजिंदर कुमार ने यह बात कही।
विज्ञापन
इन नए भवनों का निर्माण वैकल्पिक निवास कार्यक्रम के तहत किया गया है। इसमें अधिकारियों के आवासीय ब्लॉक के अलावा प्रशासनिक ब्लॉक शामिल है। निर्माणों को पुलिस कंस्ट्रक्शन डिवीजन द्वारा 1.75 करोड़ की लागत से दो साल के भीतर पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पिछले कई वर्षों के दौरान एक बड़ी संख्या में बुनियादी सुविधाओं के लिए राज्य के सभी जिलों में आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचा एक बल की दक्षता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिससे लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
विज्ञापन