{"_id":"5865332b4f1c1b445ceebfe4","slug":"the-online-course-will-be-launched-in-the-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में शुरू होंगे आनलाइन कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में शुरू होंगे आनलाइन कोर्स
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 29 Dec 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में आनलाइन कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके लिए जल्द ही विवि में वाई-फाई सुविधा शुरू होने जा रही है। वाई फाई सुविधा होने के बाद विवि आनलाइन पाठ्यक्रम शुरू होंगे इसके साथ ही विवि में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस प्रयोगशालाएं व लाइब्रेरी तैयार होनी जा रही है।
चौरास मोटर पुल निर्माण से बिड़ला व चौरास परिसर जुड़ेंगे। साथ ही शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने बताया कि विवि प्रशासन का प्रयास है कि वर्ष 2017 में विवि का नाम देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल हो।
नए वर्ष में स्कूल ऑफ योगा की शुरुआत का प्रयास भी किया जाएगा। स्कूल ऑफ योगा के लिए केंद्र सरकार से करीब 14 करोड़ की धनराशि मिलनी है। गढ़वाल विवि में अध्ययनरत छात्रों की अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ हो इसके लिए लैंग्वेज लैब की स्थापना की जा रही है।।
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र में एम टेक की कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी, जिससे छात्रों को एम टेक के लिए अन्य विश्वविद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विवि में शिक्षको की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्ष 2017 में सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। चौरास मोटर पुल निर्माण से बिड़ला व चौरास परिसर आपस में जुड़ जाएंगे। जिससे छात्रों व शिक्षकों का खासा फायदा होगा।