{"_id":"61d87511ef58713219da15272718aee2","slug":"the-first-art-gallery-in-the-valley-gallery-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में पहली आर्ट गैलरी ‘गैलरी वन’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में पहली आर्ट गैलरी ‘गैलरी वन’
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के हस्त कलाकारों को कई वर्षों बाद एक ऐसा मंच प्रदान हुआ, जहां वह अपनी कला को प्रदर्शित कर वाहवाही हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
‘गैलरी वन’ के नाम से स्थापित की गई यह घाटी की ऐसी पहली आर्ट गैलरी है, जिसमें घाटी के विश्व प्रसिद्ध हस्तकला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए स्थापित किया गया है।
गैलरी वन के आयोजक और सीईओ सईद मुज्तबा रिजवी के अनुसार, ऐसा मंच घाटी में आतंकवाद के उभरने के बाद खत्म हो गया था। ऐसे मंच की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसी कमी को दूर करने के लिए इस तरह की आर्ट गैलरी को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर के टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में यह आर्ट गैलरी 700 वर्ग फुट में फैली हुई है, जिसमें एक मीडिया लैब, एक अनुसंधान केंद्र सहित एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है। रिजवी के अनुसार, इस गैलरी से जहां एक ओर यहां के स्थानीय कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान होगा।
विज्ञापन
वहीं वह कलाकार इसके द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने काम को प्रदर्शित कर व्यापार भी कर पाएंगे। इसके लिए वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई कलाकारों को न्योता भी दे चुके हैं, जो इन स्थानीय कलाकारों से रू-ब-रू होंगे।
रिजवी के इन प्रयासों की पर्यटन विभाग भी काफी सराहना कर रहा है। पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ. तलत परवेज के अनुसार, अभी यह गैलेरी कलाकारों के लिए खुली है।
जल्द ही इसको पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर भी खोला जाएगा। वह ऐसे मंच की स्थापना करने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे, जिसमें देशी और विदेशी पर्यटकों को यहां के कलाकारों की कला को देखने का अवसर मिले।