{"_id":"61c23737b8d65a177c226f33","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-shrinagar-news-jmu2503061183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला से लश्कर का मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला से लश्कर का मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में मंगलवार को लश्कर-ए-ताइबा के एक मददगार को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। क्रालहाल रेलवे क्रॉसिंग के पास सुरक्षा बलों ने नाका लगा रखा था। इस दौरान शोपियां के मलडेरा निवासी फैसल अहमद डार को सुरक्षा बलों ने संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह लश्कर के लिए काम करता है। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल की 10 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हार्ट अटैक से जवान की मौत
श्रीनगर। शहर के लाल चौक इलाके में मंगलवार की शाम हार्ट अटैक से 132 बटालियन सीआरपीएफ जवान इरफान अली की मौत हो गई। लाल चौक के कोर्ट रोड इलाके में ड्यूटी पर तैनात इरफान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पैतृक आवास पर भेजा जाएगा।
पानी इकट्ठा करने के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब स्थित चकदार मोहल्ले में ठेकेदार की ओर से पानी इकट्ठा करने के लिए खोदे गए एक गड्ढे में गिर जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताते हैं कि मोहम्मद कासिम का छह वर्षीय बेटा मुस्तफा अहमद भडाना व अब्दुल करीम की छह वर्षीय बेटी खेलते वक्त इस गड्ढे में गिर गए। दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।