{"_id":"6150da2e8ebc3efc877e5598","slug":"terrorism-in-jammu-kashmir-shrinagar-news-jmu244503749","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीपोरा के भाजपा नेता के परिवार की हत्या में शामिल पूरा आतंकी ग्रुप साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीपोरा के भाजपा नेता के परिवार की हत्या में शामिल पूरा आतंकी ग्रुप साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदीपोरा/श्रीनगर। कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों दहशतगर्दों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों उस्मान और सज्जाद उर्फ हैदर के साथ मिलकर बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी समेत उसके भाई और पिता को मौत के घाट उतारा था। उस्मान और सज्जाद 17 अगस्त 2020 को करीरी में हुई एक मुठभेड़ के दौरान मारे जा चुके हैं। आईजीपी ने बताया कि इन चारों आतंकियों के साथ उस पूरे ग्रुप को मार गिराया गया जो भाजपा नेता की हत्या में शामिल थे। उन्होंने इस सफ ल ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी है।
रैना बोले, भाजपा नेता की हत्या का बदला पूरा
भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पार्टी के एक नेता और उनके भाई तथा पिता की हत्या का बदला पूरा हो गया है। कहा कि बांदीपोरा के वाट्रिना इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों के समान ही शेष आतंकवादियों और राष्ट्र के खिलाफ साजिश रचने वालों का भी यही हश्र होगा। हम सुरक्षा बलों को सफ लता के लिए सलाम करते हैं और मुझे यकीन है कि शेष आतंकवादियों और देश के खिलाफ साजिश रचने वालों का घाटी से सफ ाया हो जाएगा। उनका भी यही हश्र होगा।